भूल जा उस भूल को (Beautiful Woman With Black Heart )

woman with black heart
आज फिर उठा हूँ नाकामियों को याद कर 
तेरे यादों के ख्वाबों में डूब कर 
कहीं तू मेरे यादों से बदनाम न हो जाये 
तेरे बहार -ए -चमन  में कोई शाम न हो जाये 
बैठ गया हूँ चुप चाप दिल को समझा कर 
भूल जा उस भूल को भुला कर 
अहल -ए -दिल बेवफा भी है 
पर मेरे नब्ज में तेरी याद क्यूँ आज भी है 
कहीं तेरे नए प्यार में कोई कमी तो नहीं 
पुराने यार के यादों की सर जमी तो नहीं 
तू भूल जा उस नाकाम  को 
मिटा दे बीती हुई शाम को 
बेशक वो तेरा था 
पर तेरे आगे तो तब नया सबेरा था 
ठुकराया था तूने आने वाली खुशियों को 
तो तू अब  कर ले इकबाल वो तेरा नहीं 
तेरे आगे भी कोई अँधेरा नहीं 
तू हसीन है जवाँ  है 
तेरे पीछे मेरे जैसों की कारवां है। 
                                            -विवेक श्रीवास्तव ☺

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ